फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया।
दिनांक 07 मार्च 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ने अपने स्टाफ के साथ क्षेत्रांतर्गत संचालित आबकारी दुकानों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, POS मशीन से हो रही बिक्री, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था तथा CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया गया।
अभियान के दौरान दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा बिक्री केवल निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि न होने देने की चेतावनी दी गई।
जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
