राम मंदिर को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद बोले- भगवान को धोखा दिया, आप ही ट्रस्ट बनाओ, आप ही SIT बनाओ और फिर क्लीन चिट दे दो

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को बहराइच दौरे के दौरान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, पांच सौ साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर बना, लेकिन वहां चोरी हो गई। भगवान को भी धोखा दिया गया। हमने पांच सौ साल की लड़ाई लड़ी और अब रामजन्मभूमि चोरों के कब्जे में चली गई। आप ही ट्रस्ट बनाओ, आप ही एसआईटी बनाओ और आप ही क्लीन चिट दे दो, क्या यह सब खेल है? उन्होंने कहा, कि चोरी हुई है, लेकिन अब तक न तो कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई दी है और न ही ऐसी कोई उम्मीद नजर आती है। चंपत राय को क्लीन चिट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी को क्लीन चिट देने का अधिकार जनता के पास है और जनता ने अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी है। उनके अनुसार ऐसे मामलों में अंतिम निर्णय जनता की राय से तय होता है।

Leave a Comment