सीतापुर : प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

(सीतापुर)। खैराबाद स्थित प्रसिद्ध भुइयां ताली मंदिर, बजरंग मुनि उदासीन अखाड़ा आश्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य का आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने मंदिर परिसर में पहुंचकर माता जी के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।अपने संबोधन में सुरेश मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।सुरेश मौर्य ने बताया कि उनका यह खैराबाद क्षेत्र का पहला दौरा है। उन्होंने भविष्य में भी क्षेत्र में आते रहने और जनता के बीच संवाद बनाए रखने की बात कही। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा मिश्रिख मनीष मौर्य, ज्ञानेंद्र मौर्य, अफरोज अली, आलोक वर्मा, संदीप वर्मा, कल्याण पाल, जिला मौर्य कल्याण समिति के अध्यक्ष विष्णु मौर्य, महेंद्र मौर्य, लोकनाथ मौर्य तथा अंकित मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Comment