* मछरेहटा /सीतापुर थाने में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मछरेहटा थाना अध्यक्ष प्रभात गुप्ता का स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह रजनीश वर्मा को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के बाद पुलिस विभाग और क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।प्रभात गुप्ता के कार्यकाल को क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था और कई महत्वपूर्ण मामलों के सफल निस्तारण के लिए याद किया जाएगा। उनके नेतृत्व में पुलिस ने अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न मामलों में त्वरित कार्रवाई कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया। उनके स्थानांतरण की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।वहीं, नवनियुक्त थाना प्रभारी रजनीश वर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।मछरेहटा थाना क्षेत्र के लोगों ने नए थाना प्रभारी के आगमन का स्वागत करते हुए उनसे बेहतर पुलिसिंग और जनसुनवाई की उम्मीद जताई है। प्रशासनिक फेरबदल के इस निर्णय को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सीतापुर:मछरेहटा थाना प्रभारी प्रभात गुप्ता का तबादला, रजनीश वर्मा को सौंपी गई कमान
