सीतापुर:क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से आश्रम की देखरेख बाधित होने का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार

मिश्रित सीतापुर / अट्ठासी हजार ऋषि मुनियो की पावन तपो भूमि कस्बा नैमिषारण्य के अंदर स्थित सुग्रीव टीला निवासी अमित कुमार पुत्र मनोहर दास चेला स्वर्गीय विष्णु दास ने आज तहसील समांधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिला अधिकारी डा. राजा गणपति आर एवं विधायक रामकृष्ण भार्गव को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है । कि भैरम पुर रोड पर स्थित प्राचीन राधाकृष्णन मंदिर जिसमें पूर्व महंत श्री विष्णु दास जी पूजा पाठ करते चले आ रहे थे । उनके ब्रह्मलीन होने के बाद उनके दो चेला थे जो इस आश्रम की देख भाल करते थे । ब्रह्मलीन महंत उनके नाम वसीयत भी कर गए थे । परंतु कुछ तथाकथित लोगों द्वारा आपसी विवाद करने के बाद तहसील प्रशासन द्वारा धारा 145 की कार्यवाही दिनांक 18 दिसंबर 2021 को कर दी गई थी । जिसके आधार पर नैमिष के थाना इंचार्ज रत्नेश तिवारी द्वारा आश्रम की चाबी लेकर आश्रम की देख रेख करने हेतु बिट्टन उर्फ नारायण दीक्षित को दे दी गई थी । परंतु दिनांक 27 मई 2023 को वाद समाप्त होने के बाद पीडित द्वारा जब उनसे आश्रम की चाबी देने की बात कही जाती है । तो वह आमांदा फौजदारी हो जाते हैं । पीड़ित का आरोप है । कि आश्रम में जो भी सामान था वह भी चोरी से गायब कर दिया गया है । पीडित द्वारा इस मांमले की कई बार शिकाय उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है । परंतु क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप सिंह की मिली भगत के चलते आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं । इस लिए पीड़ित व्यक्ति ने आज जिलाधिकारी के तहसील समांधान दिवस में मांमले का शिकायती पत्र देकर तत्काल प्रभाव से चाबी सुपुर्द कराए जाने की मांग की है । ताकि मंदिर की व्यवस्थाएं देख-रेख वह जर्जर मंदिर का सौंदरीकरण पीड़ित द्वारा कराया जा सके ।

Leave a Comment