यातायात माह के दसवें दिवस पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी यातायात देवी गुलाम के कुशल निर्देशन में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार पुलिस टीम द्वारा यातायात निदेशालय द्वारा जारी जागरुकता कार्यक्रम क़े अनुसार आज ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा साइकिल रिक्शा चालकों को एकत्रित करके यातायात नियमों कि जानकारी दी गयी एवं यमराज पर आधारित नुक्कड नाटक कर यमराज को साथ लेकर साड़ी तिराहा, सनई तिराहा, बांसी स्टैंड, हाइडिल तिराहा पर व्यापक स्तर पर जनजागरूक अभियान चलाया गया,प्रभारी यातायात अमरेश कुमार ने बड़ी ततपर्ता से यातायात के नियमो का पालन करवाया और आम जन मानस को हेलमेट न लगाने से होने वाली दुर्घटना से अवगत करवाया, चौराहों पर जनता ने भी पुलिस क़े साथ "हेलमेट न लगाने पर यातायात पुलिस से बहस तो कर सकते हैं, किन्तु यमराज से नहीं" पर नारे लगाए एवं पी0ए0 सिस्टम,पोस्टर पम्पलेट के माध्यम से सनई तिराहा, पकड़ी बाजार, सिद्धार्थ तिराहा एवम अन्य स्थानों पर यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया गया ।
News
सिद्धार्थनगर - यातायात पुलिस सिद्धार्थनगर द्वारा चौराहो पर यमराज पर आधारित नुक्कड़ नाटक कर आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया
यातायात माह के दसवें दिवस पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी यातायात देवी गुलाम के कुशल निर्देशन में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार पुलिस टीम द्वारा यातायात निदेशालय द्वारा जारी जागरुकता कार्यक्रम क़े अनुसार