शाहरुख खान ने किया ‘कर्तव्य’ की रिलीज डेट का ऐलान?

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का एक पोस्ट चर्चा में आ गए है. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सैफ अली खान की नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म ‘कर्तव्य’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. जैसे ही ये पोस्टर सामने आई, फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई और सभी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे.

शाहरुख खान ने एक्स और इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘कर्तव्य के इस चक्रव्यूह में, हर फैसला एक इम्तिहान होगा. देखें कर्तव्य, 15 मई को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज.’ फिल्म में सैफ एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे, जिसमें वो अपने कर्तव्य और परिवार की सुरक्षा के बीच खतरों का सामना करते है. जैसे-जैसे उनके सामने सही और गलत का फर्क धुंधला होने लगता है, वैसे-वैसे कहानी में और सवाल उठने लगते है. फिल्म का पोस्टर देखकर साफ लगता है कि इस बार दर्शकों को कुछ नया और धमाकेदार मिलने वाला है.