रिजेक्शन की वजह से खुली अनुष्का शर्मा की किस्मत? क्या सच आया सामने

फिल्मों में रिजेक्शन को लेकर हिंदी सिनेमा में कई कहानियां हैं. रिजेक्शन की वजह से एक्टर्स को डिप्रेशन का सामना करना पड़ता है. लेकिन अनुष्का शर्मा के लिए रिजेक्शन वरदान साबित हुआ. ये जानकर आपको हैरानी होगी कि मल्टीपल रिजेक्शन की वजह से ही अनुष्का शर्मा को पर्दे पर पहली बार शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला था.

1 मई को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मीं अनुष्का शर्मा ने कभी नहीं सोचा था कि वो फिल्मी की दुनिया में कदम रखेंगी. क्योंकि वो आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं. अनुष्का शर्मा मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं और यही कारण था कि उन्होंने लगभग 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. मॉडलिंग के दौरान भी उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. पहली फिल्म साइन करने से पहले, लगभग एक महीने में उन्हें चार बार रिजेक्शन झेलना पड़ा था.

अनुष्का शर्मा को फिल्मों में आने का इरादा तो नहीं था, लेकिन वे एक्टर बनने के लिए ट्राई कर रही थीं. ऑडिशन को क्रैक कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था. फाइनल ऑडिशन में भी उन्हें हर बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा और जब उन्होंने पहली बार ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया, तब भी उन्हें अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं था. उन्हें लगता था कि यहां भी रिजेक्शन का सामना ही करना पड़ेगा.

खुद अनुष्का शर्मा ने इस बात का खुलासा किया था कि ऑडिशन के दौरान वे बिल्कुल भी सीरियस नहीं थी और बिना मेकअप और बालों को संवारे ही स्क्रीन टेस्ट देने के लिए पहुंच गई थी. कुछ दिन बात आदित्य चोपड़ा की टीम की तरफ से फोन आया कि आपको फाइनल ऑडिशन और बातचीत के लिए बुलाया गया है लेकिन तब भी उन्हें लग रहा था कि अब फाइनल में पहुंचकर निकाल देंगे लेकिन हुआ उसका उल्टा.

अनुष्का को फिल्म के लिए साइन किया और उसके पीछे की वजह थी रिजेक्शन. दरअसल, आदित्य चोपड़ा को ऐसे नए चेहरे की तलाश थी, जिसे स्क्रीन पर कम ही देखा गया हो. अनुष्का शर्मा ने खुद बताया कि अगर उन्हें एक्टिंग में रिजेक्शन नहीं मिलता तो उनको इतनी बड़ी फिल्म नहीं मिलती.