बांदा में मुस्लिम समाज के लोगों का नाम काटने को लेकर समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में सपाइयों ने तहसील में ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की।इस दौरान बताया कि नरैनी तहसील के कुल 33 बूथ जिसमें अधिकांश रूप से मुस्लिम गांवों के नाम काटे गए।इस प्रकार से जनपद के विभिन्न ग्रामों में लगातार नाम काटने की साजिश हो रही है।जबकि जिनके नाम अभी तक काटे गए है वह ग्रामों के मूल निवासी है।उन सभी के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में दर्ज है।इस दौरान समाजवादी पार्टी के लोगो ने तहसील पहुंच धरना प्रदर्शन कर सरकार और निर्वाचन आयोग के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर नाम जोड़े जाने की मांग की।

Report Rajkumar Banda