ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने देश वापस लौट आए हैं. रोहित ने आखिरी दो वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया में धमाकेदार बल्लेबाजी की. इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के लिए हिटमैन रोहित शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी बनाया गया. रोहित शर्मा के भारत आने पर शानदार स्वागत हुआ है. रोहित के लिए उनके फैंस मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे. रोहित ने भी फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाई. वहीं रोहित एक चाहने वाले उनसे वो सवाल पूछ ही लिया, जिसका जवाब पूरा देश जानना चाहता है कि वो 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं.
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आ गए हैं. रोहित जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकले, हिटमैन के फैंस ने ‘मुंबई च राजा’ नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए. रोहित शर्मा के फैंस ने सेल्फी ली. वहीं एक फैन रोहित की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर आया था. रोहित ने इस फैन की टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ भी दिया. रोहित का ऑटोग्राफ मिलते ही इस फैन ने पूछा कि क्या आप 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे. इसके बाद फैन ने कहा कि खेलिएगा जरूर, ये मेरा सपना है. रोहित ने उस फैन की बात सुनी और उस फैन को स्माइल देकर अपनी गाड़ी की तरफ चल दिए.
