फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 मा0 मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0/ प्रभारी मंत्री फर्रूखाबाद जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबियां एवं प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।
लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात
कार्यक्रम की शुरुआत कृषि विभाग द्वारा चयनित लाभार्थियों को 10 लाख रुपये लागत के कस्टम हायरिंग सेंटर (4 लाख रुपये सब्सिडी सहित) की चाबी प्रदान कर की गई। इसके बाद मत्स्य विभाग के लाभार्थी को मोपेड की चाबी सौंपी गई।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से 5 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। पर्यटन विभाग द्वारा तैयार फर्रूखाबाद के पर्यटन स्थलों का गाइड मैप भी मंत्री जी ने जारी किया।
आईटीआई फर्रूखाबाद के छात्रों को स्किल इंडिया प्रतियोगिता 2025 में 2 स्वर्ण व 1 रजत पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
विभिन्न योजनाओं के तहत वितरण
बैठक में निम्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया—
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 2 लाभार्थियों को आवास की चाबी
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 226 स्वयं सहायता समूहों की ओर से 5.65 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक
बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के 5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र
सोलर पंप हेतु 3 चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र
वृद्धावस्था पेंशन के 5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 2 बच्चों को प्रमाणपत्र
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के 5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को चेक
कृषि विभाग द्वारा 5 किसानों को मूंग बीज मिनी किट का वितरण
समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
मंत्री जयवीर सिंह ने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी को पंचायती राज विभाग के 15वें वित्त आयोग में ‘बी’ रैंक आने पर स्वयं पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए गए।
कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पर्याप्त प्रचार-प्रसार न होने की शिकायत पर मंत्री ने ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार के निर्देश दिए।
इटावा-बरेली हाईवे की गुणवत्ता की दोबारा जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा गया।
बनेगा ‘नींव करौरी सर्किट’
मंत्री ने जानकारी दी कि पर्यटन विभाग ‘नींव करौरी सर्किट’ विकसित करने जा रहा है, जिसे लखनऊ और दिल्ली से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक अमृतपुर, विधायक सदर, विधायक भोजपुर, विधायक कायमगंज, सदस्य विधान परिषद, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
