फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रेड क्रॉस द्वारा कंबल वितरण, जिलाधिकारी ने गरीबों को किया लाभान्वित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जनवरी 2026 भीषण ठंड को देखते हुए जनपद में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार रात लगभग 09:00 बजे जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने गरीब एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के इस मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को राहत प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर अपर जिला जज संजय कुमार, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शीश मेहरोत्रा, आपदा विशेषज्ञ आयुष्मेन्द्र सिंह परिहार सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के राहत कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।