रायपुर :-भगवान श्री राम हमारे आदर्श है – टंक राम वर्मा

सौरभ सिंह यादव – तिल्दा नेवरा ः- समीपस्थ ग्राम अल्दा मे राज्य स्तरीय श्री राम लीला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छठवें दिवस पर किरना के श्री राम मंडली के द्वारा भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं जिला पंचायत रायपुर के उपाध्यक्ष टंक राम वर्मा ने दीप प्रज्वलित एवं भगवान श्री राम का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाजसेवी टंक राम वर्मा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम हमारी संस्कृति है, हम राम के देश में रहते है, राम की मिट्टी में जन्म लिए है, राम हमारे रोम रोम में बसे हुए है। जन्म लेते है तो राम, खाते राम, सोते राम, सुख में राम, दुख में राम और अंत में जब इस दुनिया से विदा लेते है तो भी हे राम। संपूर्ण मानव समाज के लिए राम आदर्श है। भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेकर हम अपने घर, परिवार, समाज और राष्ट्र को अच्छी पहचान दे सकते है। भगवान श्रीराम ने मनुष्य के रूप में अवतार लेकर मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाई है। एक आदर्श पुत्र, पिता और राजा कैसे हो उनके जीवन से सीखा जा सकता है। कठिन से कठिन परिस्थिति में आत्मविश्वास के साथ साथ संघर्ष कर सफलता हासिल किया जा सकता है। यह शिक्षा भी हमे मिलती है। उन्होंने समाज से उपेक्षित लोगों को गले लगाया और उसे समाज के बराबरी में लाकर खड़ा किया। माता शबरी को छोटी जाति कहकर तिरस्कार किया जाता था जिसके हाथों से भगवान ने बेर खाया और केवट को अपना मित्र बनाया। समाजसेवी ने श्रीराम लीला मंडली के आयोजकों को आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई दिया और कहा कि इस तरह का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए जिससे आगे आने वाली पीढ़ी को देश की संस्कृति और संस्कार सीखने को मिलेगा l इस अवसर पर लक्ष्मण प्रसाद वर्मा अध्यक्ष, खमेद्र वर्मा उपाध्यक्ष, बेद राम साहू सचिव, शोभीत राम ध्रुव सह सचिव, लखन लाल वर्मा कोषाध्यक्ष, श्रीमती केसर खुबी राम वर्मा सरपंच, जित्तू राम वर्मा, घनश्याम वर्मा, पोषण वर्मा उदघोषण, कृष्ण कुमार वर्मा, श्रवण वर्मा, अरविंद वर्मा, हरि राम वर्मा, कुलदीप वर्मा, राजू वर्मा, मदन ध्रुव रामेश्वर ध्रुव सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।