रायबरेली : युवक ने खा लिया जहरीली पदार्थ

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा गांव में गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 48 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी पहुंचाया।
डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए तत्काल रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर गहन उपचार शुरू किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि वह अभी खतरे से बाहर है।
परिजनों ने बताया कि ये सब अचानक हुआ था। युवक का नाम की जानकारी नही हुई है।
सूत्रों- परिवारिक कलह या आर्थिक तंगी को लेकर भी यह मामला हो सकता है। फिलहाल इसी वक्त का इलाज चल रहा है इस मामले में अभी तक पुलिस का कोई भी बयान नहीं आया है की कैसे इस युवक ने जहर खाया कि कारण खाया इसकी जानकारी पुलिस ही देगी या परिवार के लोग ।