रायबरेली: रेलवे स्टेशन पर सवारी बैठाने को लेकर दबंग व्यक्तियों ने दो लोगों को बेरहमी के साथ की पिटाई एक की हालत गंभीर



रायबरेली। सवारी बैठाने को लेकर रायबरेली रेलवे स्टेशन पर दबंगों ने दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में एक युवक रेंकू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली एम्स रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन परिसर की है, जहां सवारी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने दोनों युवकों को बेरहमी से पीट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।