जिले के नगर पंचायत परशदेपुर में लगातार दो दिन की मूसलाधार बारिश के बाद एक बड़ी घटना सामने आई है। वार्ड नंबर 10 के शुक्लाना मुहल्ले में आज सुबह कुएं और मंदिर के बीच लगभग 20 फीट जमीन धंस गई है। स्थानीय निवासी कमलेश मौर्य ने बताया कि कल शाम तक वहां कुछ भी असामान्य नहीं था। लेकिन आज सुबह जब लोगों ने देखा तो कुएं और मंदिर के बीच की मिट्टी बैठ गई थी। इस घटना से पूरे मुहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर पंचायत कार्यालय को इस घटना की सूचना दी है। नगर पंचायत के चेयरमैन विनोद कौशल ने पुष्टि की है कि उन्हें सूचना मिल गई है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। अधिकारियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें ताकि आसपास के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लगातार बारिश के कारण और भी क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं की आशंका जताई जा रही है।
रायबरेली : 48 घंटे से हो रही जोरदार बारिश में जमीन धंस गई
