रायबरेली : धीरज रेजिडेंसी के नाम से चल रहा सेक्स रैकेट का कारोबार?




रायबरेली : सलोन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गणेश गंज क्षेत्र के पास संचालित किया गया है. जिसमें सारे गन्दे काम किये जा रहे हैं . यहां के स्थानीय लोगों के विरोध व क्षेत्रीय नेताओं की सूचना पर पहुंची सलोन पुलिस ने छापे मरी की तो शातिर दिमाग होटल संचालक ने कथित होटल का बोर्ड बदल कर कारनामा छिपाने की कोशिश करता दिखा . यहां सूत्रों के मुताबिक अवैध बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे होटल में गलत कामों को उजागर करने वाले पत्रकारों के ऊपर घूस खोरी का आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है . यहां सवाल बनता है की होटल में सही काम हो रहा था तो पहले वाले बोर्ड को हटा कर दूसरा बोर्ड लगाने की क्या जरूरत थी? पहले धीरज रेजिडेंसी के नाम पर अवैध होटल पुलिस का छापा पड़ा तो बोर्ड बदल कर अम्बे फास्ट फूड कार्नर एंड लाज करने की क्या जरूरत थी? इससे सिद्ध होता है कि होटल के नाम पर जरूर कुछ ग़लत काम किया जा रहा था. यहां होटल संचालक के द्वारा पत्रकारो को फोन कर अपने जाल मे फंसाने का प्रयास किया गया. जिसका रिकोर्डिंग पुलिस को सुनाया गया था लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को गंभीरता पूर्वक नहीं देख रहे . जबकि होटल का एक विडियो भी वायरल किया गया था. जिसमें होटल के अंदर एक युवक युवती को अंदर जाने का विडियो सामने आया था लेकिन किसी ने इसकी ना तो जांच की और ना ही कार्यवाही .