रायबरेली: शनिवार को तहसील ऊंचाहार के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत के स्थानीय जनो एंव विश्च दलित परिषद् उoप्रo रायबरेली के संयुक्त तत्वाधान में पिछले कई वर्षो से जनपद रायबरेली,तहसील ऊंचाहार के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतो की सरकारी चकरोड, तालाब, चारागाह, खाद का गड्ढा, नवीन परती ,ऊसर बंजर, अम्बेडकर पार्क के नाम दर्ज बेस कीमती जमीनों एंव गरीब, वंचित, शोषित,किसान मजदूर की भूमिधरी जमीनों को वहीं के दबंग,सरहंग, भू माफियाओ का अपने धनबल ऊंची पहुंच रसूखदार होने के प्रभाव से तहसील ऊंचाहार प्रशासन की सह पर जबरन,अवैध तरीके से अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर कब्जा करने का सिलसिला जारी है । जिसको लेकर आम स्थानीय जनो द्वारा इसका विरोध करने एंव तहसील ऊंचाहार प्रशासन से शिकायत करने पर भी उनकी सुनवाई ना होना। अवैध कब्जेदारो से सरकारी जमीनों को अवैध कब्जेदारी से मुक्त कराये जाने के बजाये भू माफियाओं से मेलजोल करके संरक्षण देने वाली श्रीमान तहसीलदार महोदया के विरोध में संगठन के बैनर तले तहसील ऊंचाहार परिसर में अवैध कब्जेदारो से उक्त सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराये जाने हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय ऊंचाहार को सम्बोधित मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। धरना का नेतृत्व विदप के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुरील एंव संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा मंसूरी ने किया।
धरना प्रदर्शन में आए सामाजिक चिन्तक बहुजन नेता विमल किशोर सबरा, एंव रामदेव पासी, सूरज मौर्या, किरन देवी, मनोज यादव ने भ्रष्ट तहसील में तहसील प्रशासन की खाऊं कमाऊ नीति एंव तहसीलदार द्वारा स्थानीय जनो पर सामाजिक, जातीय भेदभाव किए जाने एंव दबंग भू माफियाओं रसूखदारों को संरक्षण देने को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया कार्यक्रम में गीता पासवान, शिवा विश्वकर्मा, अरुण कुमार , कमलेश कुमार, ओम प्रकाश, राम नरेश रैदास, शिवानन्द, प्रदीप विश्वकर्मा, देशराज, सुरेन्द्र कुमार, रेखा, निशा रानी, राम चन्द्र, बिटूला देवी, ने 15 दिन में उक्त सरकारी जमीनों को अवैध कब्जेदारो से मुक्त कराये जाने की मांग किया अन्यथा की स्थिति में हम सभी स्थानीय जन एंव संगठन के लोग तहसील प्रशासन के विरोध में जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय पर एक बड़ा जनांदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
रायबरेली:अवैध कब्जा दारों के खिलाफ अनुसूचित जाति के लोगों ने धरना देकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
