रायबरेली । खुलेआम मौर्य समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी व सिर काटने की धमकी देना अब आरोपी आशीष तिवारी को भारी पड़ता दिख रहा है। सलोन थाना क्षेत्र के पूरे जोधी गांव निवासी आशीष तिवारी का यह वीडियो सामने आते ही रायबरेली ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और
देशभर में आक्रोश फैल गया। वीडियो में आरोपी तिवारी न केवल समाज को अपमानित
करता नजर आ रहा है, बल्कि खुलेआम धमकी देकर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देता दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर जिलेभर के मौर्य समाज में गहरी नाराज गी व्याप्त है। रविवार को मौर्य बंधुत्व क्लब के जिला अध्यक्ष संजय मौर्य की अगुवाई में सै कड़ों की संख्या में समाज
के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने कहा कि जब तक आरोपी को कठोर सजा नहीं मिले गी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष संजय मौर्य ने मीडिया से कहा कि “ऐसे कृत्य समाज में वैमनस्य फैलाने वाले हैं। यदि शासन-प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई नहीं की तो संगठन पूरे प्रदेश और देशभर में धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।”
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी आशीष तिवारी एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पहले से ही कई गंभी र धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। ताजा प्रकरण में पुलिस ने उसके खिलाफ तीन गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस घटना ने जहां सोशल मीडिया
के दुरुपयोग और साम्प्रदायि क सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश पर सवाल खड़े कि ए हैं, वहीं समाज के विभिन्न संगठनों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी को जल्द से जल्द जेल भेजने की मांग उ ठाई है। एसपी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के उपाध्यक्ष महेश मौर्य, महा सचिव आदित्य मौर्य ‘दद्दा’ समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे। फिलहाल मामला तूल पकड़ चुका है और आरोपी के खिला फ पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। यह घटना कानून-व्यवस्था के लिए सी धी चुनौती मानी जा रही है और अब देखना यह होगा कि प्रशासन कितनी जल्दी आरोपी को शिकंजे में ले पाता है।
सवांददाता : रामगोपाल कुशवाहा
