खींरो थाना क्षेत्र के गांव करीदपुर की एक मां पिछले 6 महीने से अपने इकलौते बेटे की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रही है, लेकिन अब तक उसके बेटे का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
करीब आधा साल पहले गांव का युवक सुभाष रोज़ी-रोटी की तलाश में अमृतसर, पंजाब के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने गया था। उसे गांव के ही एक व्यक्ति सुरेश अपने साथ काम पर लेकर गया था। इसके बाद से ही सुभाष अचानक लापता हो गया।
पीड़ित मां ने अपने बेटे की गुमशुदगी को लेकर खींरो थाने में शिकायती पत्र दिया था। इसके अलावा उसने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत और यहां तक कि प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखकर गुहार लगाई। बावजूद इसके, खींरो पुलिस ने अब तक न तो गुमशुदगी दर्ज की और न ही किसी तरह की ठोस कार्रवाई की।
मां का आरोप है कि पुलिस की उदासीनता के कारण उसके बेटे की खोजबीन ठप पड़ी हुई है। वह लगातार पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन कहीं से भी न्याय की उम्मीद पूरी नहीं हो रही।
लापरवाह रवैये से मायूस मां का कहना है कि अगर समय रहते जांच व कार्रवाई की गई होती तो शायद उसका बेटा मिल जाता
रायबरेली :अपनी आंख के तारे इकलौते बेटे की तलाश मे दर दर भटक रही महिला
