Friday, 30 October 2026 | 8:30 PM
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति फेज- 6.0 का जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर कमि0 प्रयागराज में कार्यक्रम आयोजित किए गए

Share:
मिशन शक्ति फेज- 6.0 का जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर कमि0 प्रयागराज में कार्यक्रम आयोजित किए गए
 प्रयागराज : प्रदेश में महिलाओ एवं बालिकाओ को सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति फेज-6.0 का पुलिस आयुक्त, महोदय कमि0 प्रयागराज के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था/मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/नोडल मिशन शक्ति, पुलिस उपायुक्त नगर/गंगानगर/यमुनानगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर/सहायक नोडल मिशन शक्ति कमि0 प्रयागराज के नेतृत्व में आज दिनांक 14.10.2026 को मिशन शक्ति फेज- 6.0 का जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर कमि0 प्रयागराज में कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14.10.26 को श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अपर पुलिस उपायुक्त नगर व एसीपी कोतवाली, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, व्यापार मंडल द्वारा नारी संरक्षण गृह खुल्दाबाद जाकर दीपावली सम्बन्धित सामग्री, खाद्य सामग्री व वस्त्र वितरण किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण के संबंध में  विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर, जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की गयी।

आज दिनांक 14.10.2026 को कमिश्नरेट प्रयागराज के जोन नगर, गंगानगर एवं यमुनानगर के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी प्रकार जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर में मिशन शक्ति, महिला बीट एवं एन्टी रोमियो पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए जो निम्नवत् हैं  –

जोन नगर – थाना मुट्ठीगंज एवं थाना अतरसुइया की संयुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना मुट्ठीगंज क्षेत्रांतर्गत स्थित श्री वृंदा प्रसाद हिंदू महिला बाल आश्रम में एसीपी अतरसुइया महोदय के नेतृत्व में बच्चों को कपड़े एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। वी-मार्ट, विशाल मार्ट व रेलवे स्टेशन थाना महिला थाना, दरभंगा कालोनी व लाउदर रोड थाना जार्जटाउन, मोहिनी छात्रावास विवेक विहार कालोनी लाल बहादुर शास्त्री मार्ग थाना सिविल लाइन्स, श्री वृंदा प्रसाद हिंदू महिला बाल आश्रम थाना मुट्ठीगंज एवं थाना अतरसुइया, मम्फोर्डगंज क्षेत्र एवं महबूब अली इंटर कॉलेज स्टेनली रोड थाना कर्नलगंज, सखी वन स्टॉप सेंटर थाना शाहगंज, इसी क्रम में, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, करुवाडीह में पहुँचकर सहायक पुलिस आयुक्त, फूलपुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक फूलपुर, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी फूलपुर एवं मिशन शक्ति केंद्र से संबंधित कर्मचारियों द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को फल वितरित किए गए। डा0 भीमराव अम्बेडकर स्कूल ग्राम फजीलाबाद उर्फ कालूपुर थाना बहरिया, कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय कमलानगर थाना सोरांव, रामप्यारी इण्टरमीडिएट कालेज थाना सरायममरेज, नेशनल पीजी कालेज थाना हंडिया, भोलानाथ रामसुख पटेल इंटर मीडिएट कालेज विकासनगर किरांव थाना मऊआईमा, रिठइया, कुवाडीह दुर्गा पंडाल थाना सरायइनायत, ग्राम कस्तूरीपुर थाना होलगढ़, देव बाल बिद्या मंदिर गोहरी थाना फाफामऊ कस्तूरबा गाँधी विद्यालय करूवाडीह थाना फूलपुर।

जोन यमुनानगर- इसके अतिरिक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, मेजा महोदय द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत महिलाओं एवं बालिकाओं को मिठाई एवं साड़ी वितरित की गई। साथ ही विद्यालय में उपस्थित बालक-बालिकाओं को चॉकलेट एवं मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कस्बा थाना शंकरगढ़, प्राथमिक विद्यालय सजैला थाना मेजा, राजकीय समेकित विशेष दुर्गा पंडाल तहसील बारा थाना बारा, पी एम संविलयन विद्यालय, खजुरी थाना कोरांव,श्रीमती मालती देवी मौर्या बालिका इंटर कॉलेज भारतगंज थाना मांडा, पीएम श्री संविलियन विद्यालय अमिलिया तरहार थाना लालापुर ।

     एंटी-रोमियो स्क्वॉड व महिला बीट/मिशन शक्ति केन्द्र पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, द्वारा फुट पैट्रोलिंग तथा पीआरवी द्वारा पैट्रोलिंग कर नवरात्रि में  विभिन्न-मन्दिरों , धार्मिक स्थलो, मेलो एवं अन्य सार्वजनिक स्थलो, स्कूल कॉलेज ,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रो में चौराहो पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती कर पूजा पण्डालो मे महिला चौपाल का आयोजन कर एण्टी रोमियो स्क्वॉड द्वारा सघन अभियान चलाते  हुए शोहदो के विरुद्ध मौके पर ही कठोर कार्यवाही हेतु तैनात किये गये पुलिस कर्मियो की काउंसिलिग करते हुए उन्हे जन सामान्य के साथ मर्यादित व्यवहार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं ।

     केन्द्र/राज्य सरकार की विभिन्न हेल्प लाइन नं0 वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, मुख्य मंत्री हेल्पलाइन 1076, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओ के लिए एम्बुलेंस हेल्प लाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्प लाइन 1930, तथा मिशन शक्ति केन्द्र का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक महिलाओ एवं बालिकाओ को इस  सुविधा का लाभ प्राप्त कराने के लिए मिशन शक्ति केन्द्रो में थाना क्षेत्र की विभिन्न वर्गो की महिलाओ को आमंत्रित कर मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यों , उद्देश्यो तथा इस केन्द्र द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओ के संबध में प्रतिदिन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर गुड-टच, बैड-टच, महिला सुरक्षा , सम्मान  तथा स्वावलम्बन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कर सार्वजनिक स्थल, संवेदनशील हॉट स्पाट पर पुलिस की व्यापक फुट पैट्रोलिंग तथा पीआरवी द्वारा पैट्रोलिंग करायी जा रही हैं । तथा  महिला अपराध रोकथाम हेतु विभिन्न कानूनो की व्यापक जानकारी देकर  जागरुक किया/कराया जा रहा है  ।    

     महिलाओ /बालिकाओं को केन्द्र सरकार/ प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बालिकाओं /महिलाओं को जागरूक किया गया।

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858