UGC बिल के विरोध के बीच प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

यूजीसी बिल 2026 का विरोध हो रहा है. इस बीच उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये बात सही है कि जातीय भेदभाव होता है लेकिन अगर गाइडलाइंस में ही भेदभाव हो तो ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि एक तरह शोषण को खत्म करने के लिए और शोषण ला रहे हैं, ये सही नहीं है. उन्होंने मांग की जिस स्वरूप में ये गाइडलाइंस आई है उसे या तो वापस लिया जाए या इसमें बदलाव किए जाएं.

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “हां, मैं मानती हूं कि काफी टाइम जातिगत भेदभाव होता है. उसपर गाइडलाइंस होती हैं. पर गाइडलाइंस में ही अगर भेदभाव हो कि आप एक तरफ को सोचें कि वही शोषित है और दूसरी तरफ को सोचें कि वो शोषक हैं, यानी ये जो जजमेंट है, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.”