प्रयागराज, निदेशालय, समाज कल्याण, उ०प्र० लखनऊ द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 के अतिरिक्त) योजनान्तर्गत संदेहास्पद डाटा कारणों सहित शिक्षण संस्थाओं के लॉगिन पर उपलब्ध कराया गया है।
अतः जनपद के समस्त विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेंसी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 07.03.2026 तक शिक्षण संस्थाओं द्वारा रू0 100.00 के स्टाम्प पेपर पर प्रत्यावेदन (अपेक्षित प्रपत्रों सहित) अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में संदेहास्पद डाटा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराये जाने हेतु अपने अधीनस्थत शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित करने का कष्ट करें, जिससे शिक्षण संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रत्यावेदन के अनुसार संदेहास्पद डाटा को अधोहस्ताक्षरी के स्तर से निदेशालय, समाज कल्याण, उ०प्र० लखनऊ को निर्धारित तिथि 10.03.2026 तक आनलाइन अग्रसारित / निरस्त किया जा सके। शिक्षण संस्थाओं द्वारा अपने प्रत्यावेदन में संस्था की तरफ से आधिकारिक पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग की अलग-अलग संदेहास्पद डाटा की सूची पर पात्र/अपात्र के स्पष्ट अंकन के साथ एवं संदेहास्पद डाटा के सम्बन्ध में आवश्यक चाहे गये साक्ष्यों सहित उक्त छात्रों के आवेदन पत्र की कॉपी अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा करेंगे। उक्त सभी जमा किये जाने वाले प्रपत्र शिक्षण संस्था के सक्षम स्तर से प्रमाणित होने चाहिये। इसके अतिरिक्त काउन्सिलिंग के माध्यम से प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेशित छात्रों की प्रमाणित सूची भी काउन्सिलिंग प्रपत्रों सहित अनिवार्य रूप से संलग्न करना सुनिश्चित करें। यदि समयान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं द्वारा संदेहास्पद डाटा की त्रुटियों से सम्बन्धित प्रत्यावेदन सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में दिनांक 07.03.2026 तक उपलब्ध नही कराया जाता है और पात्र छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित शिक्षण संस्था की होगी। निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त डाटा को अग्रसारित नही किया जायेगा।
(रामशंकर पटेल)
जिला समाज कल्याण अधिकारी,
प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
