Friday, 30 October 2026 | 8:30 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: छात्र एवं शिक्षण संस्था शासन द्वारा निर्गत समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करें

प्रयागराज, पिछड़ी जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत सम्बन्धित छात्र एवं शिक्षण संस्था शासन द्वारा निर्गत समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें
Share:

      वित्तीय वर्ष 2026-27 में पिछड़ी जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत अन्य दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11-12 के ऊपर) में अध्ययनरत छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण (रिन्यूवल) करना तथा हार्ड कॉपी शिक्षण संस्थान में जमा करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा 15.10.2026 निर्धारित की गयी है। नवीनीकरण आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थान स्तर से अग्रसारित किये जाने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा 25 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गयी है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमित द्विवेदी ने सम्बन्धित छात्रों एवं शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858