प्रयागराज: परा विधिक स्वयं सेवक के लिए सेवानिवृत्त सैनिक करें आवेदन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा यह निर्देश किया गया है कि ’वीर परिवार सहायता योजना-2025’ के संबंध में एक लीगल एड क्लीनिक का शुभारम्भ किया जाना है, जिसमें एक परा विधिक स्वयं सेवक नियुक्त करना है। जो सेवानिवृत्त सैनिक हो, जिस किसी सेवानिवृत्त सैनिक को परा विधिक स्वयं सेवक के रूप में कार्य करने में रूचि रखता हो वह सेवानिवृत्त सैनिक आवेदन कर सकता है तथा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज में संपर्क भी कर सकता है। यह जानकारी सचिव/एडीजे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम ने दी है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858