प्रयागराज: जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय के सेवा निवृत्त कर्मी स्थाई लोक अदालत प्रयागराज में पेशकार के रिक्त पद हेतु 15 दिसम्बर तक करें आवेदन

प्रयागराज, जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय के सेवा निवृत्त कर्मी स्थाई लोक अदालत प्रयागराज में पेशकार के रिक्त पद हेतु 15 दिसम्बर तक करें आवेदन

सचिव/एडीजे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज ने बताया है कि स्थाई लोक अदालत, प्रयागराज में पेशकार के पद रिक्त है। उक्त पद हेतु जिला न्यायालय अथवा कलेक्टेªट न्यायालय के सेवा निवृत्त कर्मचारियों का अधिकतम दो वर्ष के लिए चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि जो भी इच्छुक आवेदक आवेदन करना चाहतें हैं, वे अपना आवेदन/प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज में दिनांक 15.12.2025 तक प्रेषित करें।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858