घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत गंगा विहार कॉलोनी स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में कूटरचित तरीके से ब्राण्डेड कम्पनी के रैपर का इस्तेमाल कर नकली देशी घी, तेल, नमक, टूथपेस्ट आदि सामानों का भण्डारण कर बेचे जाने की सूचना पर थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त पंकज केसरवानी पुत्र स्व0 छेदीलाल केसरवानी निवासी 116 पुरानी गली फाफामऊ थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज को नकली नकली देशी घी, तेल, नमक, टूथपेस्ट आदि सामानों व ब्राण्डेड कम्पनी के रैपर के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-321/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/274 भा0न्या0सं0 व 63/65 कॉपी राइट एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पुलिस की कार्यवाही-
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पंकज केसरवानी पुत्र स्व0 छेदीलाल केसरवानी निवासी 116 पुरानी गली फाफामऊ थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज को आज दिनांक-07.11.2025 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत गंगाविहार कॉलोनी के पास से नकली देशी घी, तेल, नमक, टूथपेस्ट आदि सामानों व ब्राण्डेड कम्पनी के रैपर जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 30 लाख रूपये/- है, के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-321/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/274 भा0न्या0सं0 व 63/65 कॉपी राइट एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त पंकज केसरवानी उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त पंकज केसरवानी उपरोक्त तथा गोपाल चन्द्र केसरवानी व मुकेश चन्द्र केसरवानी पुत्रगण रामबाबू निवासी लहटी बाजार थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज मिलकर ब्राण्डेड कम्पनी के रैपर का इस्तेमाल कर उसमें नकली, सस्ता व मिलावटी सामान/माल मिलाकर जनता को भ्रम में डालकर अधिक दामों में बेचकर भारी मुनाफा अर्जित किया जाता था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
पंकज केसरवानी पुत्र स्व0 छेदीलाल केसरवानी निवासी 116 पुरानी गली फाफामऊ थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 34 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-321/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/274 भा0न्या0सं0 व 63/65 कॉपी राइट एक्ट थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
- अनिक घी के कूटरचित रैपर में पैक माल-200 ML के 52 पीस, 500 ML के 18 पीस, 1Kg के 25 पीस तथा 84 पीस कूटरचित रैपर व एक बोरे में 200 ML, 500 ML व 1Kg के कूट रचित रैपर ।
- हिन्दूस्तान यूनीलीवर के कूटरचित रैपर में पैक 1 kg के 1000 विल पाउडर व कूटरचित 18,100 रैपर ।
- कुटरचित सर्फ एक्सल 80 gm के 7,200 पाउच व कुटरचित सर्फ एक्सल के 580 रैपर ।
- ताजा चाय 100gm के 570 पाउच ।
- आई0टी0सी0 कम्पनी के कूटरचित गोल्ड फैल्ग डिब्बे में छोटी गोल्ड के 155 पीस व बड़ी गोल्ड के 22 डिब्बे ।
- पी0एन0जी0 प्रोडेक्ट हेड एन्ड सोल्डर सैम्पू के कूटरचित रैपर में 4,500 पीस ।
- रैकिंड एण्ड बौकेजर प्रोडेक्ट लाईजोल कूटरचित डिब्बे के रैपर में 433 भरे डिब्बे ।
- हारपिट भिन्न-भिन्न प्रकार के 200 ML,500 ML, 01लीटर के 5,120 भरे डिब्बे ।
- नेस्कैफे प्रोडेक्ट के कूटरचित रैपर के 2280 पीस (10 रू0 वाला) व 770 पीस (50 रू0 वाला) व 230 पीस रैपर ।
- टाटा कम्पनी के कुटरचित टाटा प्रीमियम 250 ग्राम के 77 पीस, 1Kg के 2 पीस व 35 पीस रैपर तथा टाटा साल्ट के कूटरचित 110 रैपर व भरे टाटा साल्ट के 1kg के 125 पीस ।
- कोलगेट प्रोडेक्ट कूटरचित 100 ग्राम के 240 पीस, 50 ग्राम के 192 पीस ।
- जी0यस0 प्रोडेक्ट के कूटरचित सेन्सोडाईन पेस्ट 75 ग्राम के 400 पीस ।
- ईनो के 7,914 कूट रचित पाउच (10 रू0 वाला) ।
- गोदरेज प्रोडेक्ट के कूटरचित गोदरेज नं0-1 के 425 पीस (100 ग्राम)
- पी0डी0 लाईट प्रोडेक्ट फेविक्विक के कूट रचित 450 mg ks के 4,500 पाउच ।
- डब सैम्पू के कूटरचित पाउच 5,460 पीस ।
- बोरो प्लस के कूटरचित पाउच 760 पीस (19 ML)
- गोदरेज हिट 30 पीस, गुडनाईट 45 ML के 127 पीस ।
- किलिनिक प्लस 6 ML के 1030 पाउच ।
- मैगी मसाला 6 gm के 17,835 पीस ।
- क्लोजअप 150 ग्राम के 672 पीस ।
- डिटाल 50 ग्राम का 152 पीस ।
- रिन आला 500 ML का 30 पीस ।
- पैकिंग मशीन 05 पीस, बोरी सिलाई मशीन 01 पीस, ईलेक्ट्रानिक कांटा 03 पीस, वेट मशीन 02 पीस ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- व0उ0नि0 कम्बोद सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 राणा सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 पंकज राजपूत, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 अमरेन्द्र प्रताप सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
