महाकुम्भनगर में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के दूरस्थ शिक्षा जागरूकता शिविर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती माला सिंह जी का आगमन हुआ। शिविर के नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह भदौरिया ने श्रीमती सिंह एवं मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उनको विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों के बारे में अवगत कराया । इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने विश्वविद्यालय की पुस्तक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। डॉ भदौरिया ने शिविर में आए हुए अतिथियों को दूरस्थ शिक्षा की उपयोगिता बताते हुए मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी 2025 सत्र से प्रारम्भ किए गए कुम्भ अध्ययन में प्रमाण पत्र कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र, सेन्टर फॉर ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक प्रोफेसर ए के मलिक, क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज के समन्वयक डॉ अभिषेक सिंह, डॉ सी के सिंह एवं डॉ शिवेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश
प्रयागराज : मध्य प्रदेश से आए प्रतिनिधिमंडल को दी कुम्भ अध्ययन कार्यक्रम की जानकारी
महाकुम्भनगर में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के दूरस्थ शिक्षा जागरूकता शिविर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती माला सिंह जी का आगमन हुआ। शिविर के नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह भदौरिया ने