प्रयागराज: थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा वांछित 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-291/2026 धारा-108 भा0न्या0सं0 से सम्बंधित 02 वांछित अभियुक्त लल्ला उर्फ लल्लन उर्फ किशन पुत्र ननकूराम 2. गौरी पुत्री ननकूराम निवासीगण सेवना मर्रो थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-04.07.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दुसौती के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

उल्लेखनीय है कि थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बनपुरवा सरायपीथा निवासी संतोष कुमार पुत्र स्व0 इन्द्रजीत द्वारा दिनांक-11.06.2026 को पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-291/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्ता गौरी उपरोक्त थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-339/26 धारा-103(1)/61(2) भा0न्या0सं0 में नामित अभियुक्ता है, जिसके विरूद्ध साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. लल्ला उर्फ लल्लन उर्फ किशन पुत्र ननकूराम निवासी सेवना मर्रो थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।
  2. गौरी पुत्री ननकूराम निवासिनी सेवना मर्रो थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष ।

सम्बंधित अभियोग का विवर ण-
मु0अ0सं0-291/2026 धारा 108 भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 अनूप सरोज, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 रामआशीष, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. म0उ0नि0 काजल पटेल, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. का0 हरिओम, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment