प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेजीड्यू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों कीे तृतीय बुकिंग कृषकों द्वारा दिनांक 08.01.2026 से 21.01.2026 तक विभागीय पोर्टल पर की गयी है। जिनका चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाना है जिसके लिये जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्ष्यता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डी.एल.ई.सी.) के समक्ष ई-लाटरी करायी जानी है, जिसके लिए जनपद के कृषक बंधुओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 24.01.2026 को दोपहर 12.00 बजे से ई-लॉटरी की समाप्ति तक विकास भवन ’गंगा सभागार‘ में कराया जायेगा। जनपद के ऐसे कृषक बंधु जिनके द्वारा कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेन्टर एवं फार्म मशीनरी बैंक के लिये आनलाइन बुकिंग की गई है आप सभी को विकास भवन सभागार में निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित रहकर ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन में प्रतिभाग करने का कष्ट करें। ई-लाटरी में चयनित कृषकों को उनके मोबाइल नंम्बर पर एस.एम.एस. के माध्यम से चयन एवं बिल अपलोड की अन्तिम तिथि की सूचना पोर्टल के माध्यम से सीधे प्राप्त होगी। लक्ष्य की सीमा तक चयनित लाभार्थी द्वारा निर्धारित समयावधि में यन्त्र क्रय न करने की दशा में अवशेष लक्ष्यों के सापेक्ष ई-लाटरी द्वारा तैयार प्रतीक्षा सूची के क्रम में लाभार्थियों का चयन किया जायेगा।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
