पीलीभीत: पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बीसलपुर भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
हर वर्ष की भांति इस बार भी भाजपा संगठन कार्यकर्ता कस्बा बिलसंडा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में इकट्ठे हुए। फिर वहां उपस्थित सभी ने केक काटकर बड़े हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया। वहां उपस्थित सभी ने बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा व जसपाल सिंह को केक खिलाया।
फिर वहां उपस्थित सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाया। उसके बाद विधायक विवेक कुमार वर्मा व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह को पटका पहनाकर उपहार भी भेंट किए।
इस शुभ अवसर पर भाजपा नेता सुमित गुप्ता, गौरव पटेल, ठाकुर बलबीर सिंह, पत्रकार मुकेश सक्सेना, रामेंद्र गोस्वामी, अनुपम दीक्षित, अहिरन राजपूत, मनोज त्रिवेदी, आदित्य सिंह,परदेशी, विक्रम गंगवार, सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता, नगरवासी क्षेत्र वासी शामिल हुए।
