प्रयागराज”ग्रो सैफ फूड-अमानक, अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों से सावधान” अभियान 2.0 से सम्बन्धित कार्यशाला का किया गया आयोजन
दिनांकः 15.06.2026 को सरस हाल (विकास भवन) प्रयागराज में “ग्रो सैफ फूड-अमानक, अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों से सावधान” अभियान 2.0 से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) प्रयागराज मण्डल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रयागराज, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र शुआट्स् नैनी प्रयागराज, वरिष्ठ प्रा०सहा०, एवं प्रावि०सहा०, व इनपुट विक्रेता व एफ०पी०ओर० के विक्रेता व किसान भाई आदि की उपस्थिति में किया गया, जिसमें लगभग 150 से अधिक व्यक्ति उपस्थित रहें। कार्यक्रम में सर्व प्रथम डॉ० मुकेश कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रयागराज द्वारा स्वागत उद्योशन किया गया, तपश्चात् कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र शुआट्स-नैनी, प्रयागराज द्वारा कीटनाशक का सुरक्षित एवं संतुलित उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। पाईनियर कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा पी०पी०किट एवं सेफटी मेजर्स का लाइव प्रदर्शन करते हुये प्राथमिक उपचार एवं विषाक्त प्रबन्धन पर जानकारी दी गयी। सेफ फूड के बारे में उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) महोदया, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज द्वारा ग्रो सेफ अभियान तथा सुरक्षित खाद्य उत्पादन के बारे में जानकारी दी गयी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा नकली अमानक एवं अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी, तपश्चात आई०पी०एम० आधारित कीट प्रबन्धन एवं पर्यावरण सुरक्षा के बारे में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी० द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी साथ ही प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम करते हुये फीड बैक भी लिया गया, और अन्त में जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रयागराज द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
(डॉ० मुकेश कुमार)
जिला कृषि रक्षा अधिकारी, प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
