पीलीभीत:समस्त विकास खंडों के कुल 384 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।

पीलीभीत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मा0 राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0 शासन संजय सिंह गंगवार एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा समस्त विकासखण्डों के सामूहिक विवाह ड्रमण्ड इण्टर कालेज परिसर में सम्पन्न कराये गये। जनपद में 384 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वर -बधू को आवश्यक सामाग्री वितरित कर सभी का आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस प्रकार आज कुल 384 नव दापत्य जोडों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव दाम्पत्य को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोडे शादी पर रू. 51 हजार व्यय करने की व्यवस्था की गई। जिनमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू. 35000/- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। रू0 10000/- की विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामाग्री बिछिया, पायल, वस्त्र आदि जोडों को दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल अन्य व्यवस्थाओं हेतु रू.6000- मात्र निर्धारित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान में मा0 जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।