पीलीभीत: पीलीभीत के जयसंतरी देवी मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।यह भंडारा उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के जन्मदिवस एवं पश्चिम बंगाल,असम व पान्डुचेरी राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली विजय मिलने के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजित भंडारे में भाजपा के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,बरखेड़ा विधायक प्रवक्ता नंद, बिलसंडा के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य, सागर सैनी,पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता , भाजपा जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा , जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्र,जिला महामंत्री महादेव गाईन,ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा, सुरेंद्र मौर्य,सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पीलीभीत:तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन।
