फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को दिया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मई 2026 गुरुवार को भावना पुत्री श्री महावीर सिंह शाक्य निवासी ग्राम नया गनीपुर, पोस्ट नगर पंचायत नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद एवं बन्टी पुत्र श्री जिलेदार शाक्य निवासी ग्राम ढंढौस, पोस्ट कुसमरा, जिला मैनपुरी का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया।

विवाह संस्कार को सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में दोनों परिवारों के परिजन, रिश्तेदार एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।