संसद ने लोकसभा अध्यक्ष को दी हैं असीमित शक्तियां : पढ़ें रिपोर्ट आदर्श कुमार की

लोकसभा अपने निर्वाचित सदस्यों में से एक सदस्य को अपने अध्यक्ष (स्पीकर) के रूप में चुनती है, जिसे लोकसभा अध्यक्ष कहा जाता है।लोक सभा में कार्य संचालन का उत्तरदायित्व अध्यक्ष का होता है।
अध्यक्ष, इस पद पर निर्वाचित किये जाने की तारीख से लेकर जिस लोक सभा में उसका निर्वाचन किया गया हो, उसके भंग होने के बाद नई लोक सभा की प्रथम बैठक के ठीक पहले तक इस पर आसीन रहता है। वह पुनः इस पद पर निर्वाचित हो सकता है। लोक सभा भंग होने की स्थिति में यद्यपि अध्यक्ष संसद सदस्य नहीं रहता है परन्तु उसे अपना पद नहीं छोड़ना पड़ता है। अध्यक्ष किसी भी समय उपाध्यक्ष को लिखित सूचना देकर अपने पद से त्याग-पत्र दे सकता है। अध्यक्ष को उसके पद से लोक सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा बहुमत से पारित संकल्प द्वारा ही हटाया जा सकता है। ऐसे किसी संकल्प को प्रस्तुत किये जाने के कम से कम 14 दिन पहले इस आशय की सूचना देनी भी आवश्यक है।
1.लोकसभा-अध्यक्ष लोकसभा के सत्रों की अध्यक्षता करता है और सदन के कामकाज का संचालन करता है।
2. लोकसभा-अध्यक्ष निर्णय करता है कि कोई विधेयक, धन विधेयक है या नहीं।
3.लोकसभा में एक विशेषाधिकार समिति होती है जिसमें कुल 15 सदस्य होते है। जो लोकसभा के भीतर और बाहर अपने सदस्यों के विशेषाधिकार से जुड़े सभी मामलों को देखती है। इस समिति में सभी पार्टियों के संसद सदस्यों का प्रतिनिधित्व होता है। यह कमेटी लोकसभा अध्यक्ष की देखरेख में काम करती है।
4. लोकसभा-अध्यक्ष विभिन्न प्रकार के प्रस्ताव और संकल्पों, जैसे अविश्वास प्रस्ताव, स्थगन प्रस्ताव, सेंसर मोशन, को लाने की अनुमति देता है और अटेंशन नोटिस देता है।
5. लोकसभा-अध्यक्ष ही यह तय करता है कि सदन की बैठक में क्या एजेंडा लिया जाना है।
6. दोनो सदनों का सम्मिलित सत्र बुलाने पर स्पीकर ही उसका अध्यक्ष होता
7. अध्यक्ष, लोक सभा सचिवालय का प्रमुख है और यह सचिवालय उसके नियंत्रण और निदेशों के अधीन कार्य करता है।
8. सभी अतिथि, आगंतुक और प्रेस संवाददाता उसके अनुशासन संबंधी नियमों और आदेश के अधीन होते हैं तथा इनमें से किसी का भी उल्लंघन करने पर उल्लंधनकर्त्ता को संसद भवन परिसर से निष्कासन या दीर्घाओं में आने पर निश्चित या अनिश्चित अवधि के लिए रोक लगाए जाने जैसी सजा दी जा सकती है अथवा मामला अधिक गंभीर होने पर इसे अवमानना या विशेषाधिकार हनन का मामला मानकर उपयुक्त सजा दी जा सकती है।
9. अध्यक्ष की अनुमति के बिना संसद भवन में कोई भी परिवर्तन और परिवर्द्धन नहीं किया जा सकता तथा संसदीय संपदा में किसी नए भवन का निर्माण नहीं किया जा सकता।
10. अध्यक्ष का दायित्व यह सुनिश्चित करना होता है कि प्रत्येक परिस्थिति में संसदीय शिष्टाचार का निर्वहन किया जाए। इसके लिए नियमों के अंतर्गत उसे व्यापक अनुशासनिक शक्तियां प्रदान की गई हैं।
11. इसके साथ ही अध्यक्ष सभा के सभी सदस्यों से व्यक्तिगत तौर पर तथा लोक सभा में राजनैतिक पार्टियों और दलों के नेताओं से सम्पर्क और बातचीत के विभिन्न अनौपचारिक द्वार खोले रखता है।
12. लोकसभा अध्यक्ष : के बारे में खास जानकारी ये जानकारी प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए जरूरी है
● लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है— लोकसभा सदस्य
● लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष कौन नियुक्त करता है— राष्ट्रपति
● लोकसभा अध्यक्ष अपना त्याग पत्र किसे देता है— लोकसभा उपाध्यक्ष को
● लोकसभा महासचिव की नियुक्ति कौन करता है— लोकसभा स्पीकर
● कोई स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया— के. एस. हेगड़े
● लोकसभा का जनक किसे माना जाता है— जी. वी. मावलंकर
● लोकसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे— अनंतशयनम आपंगर
● किस लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल सबसे लंबा रहा— बलराम जाखड़
● लोकसभा के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की अध्यक्षता कौन करता है— लोकसभा का वरिष्ठतम् सदस्य
● राष्ट्रमंडल अध्यक्षों के सम्मेलन का पदेन महासचिव कौन होता है— लोकसभा महासचिव
● भारत के लोकसभा अध्यक्ष किस देश के हाऊस ऑफ कॉमंस के अध्यक्ष की तरह होते हैं— इंग्लैंड के
● लोकसभा का सचिवालय किसके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण का कार्य करता है— लोकसभा अध्यक्ष
● भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं— मीरा कुमार
● निर्णायक मत देने का अधिकार किसको है— लोकसभा अध्यक्ष को
● लोकसभा का सचिवालय किससे नियंत्रित होता है— लोकसभा अध्यक्ष
● भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे— जी. वी. मावलंकर
● भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है— लोकसभा अध्यक्ष
● लोकसभा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है— लोकसभा अध्यक्ष
● किस समिति का पदेन अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष होता है— नियम समिति
नोट: अगर आपको हमारी खबरें पसंद आ रही हैं तो Facebook ग्रुप या पेज में अपने 100 जानकारों को जोड़ें .और हमारी वेबसाइट www.thedastak24.com पर भी इस खबर को पढ़ें कमेंट करें