Friday, 30 October 2026 | 8:30 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज थालियां बजाकर NSUI ने भरी हुंकार, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

कासगंज में थालियों की गूंज के बीच NSUI कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के निर्देशन में NSUI जिलाध्यक्ष दीपक धनगर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने और सरकार की कार्यशैली को लेकर जमकर विरोध दर्ज कराया गया। पुलिस ने जब कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हो गई।
Share:
 कासगंज थालियां बजाकर NSUI ने भरी हुंकार, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत
कासगंज थालियां बजाकर NSUI ने भरी हुंकार, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

 तीखी नोकझोंक, मनोज पाण्डेय बोले—डरी हुई सरकार कर रही लोकतंत्र का हनन

कासगंज। कासगंज में थालियों की गूंज के बीच NSUI कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के निर्देशन में NSUI जिलाध्यक्ष दीपक धनगर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने और सरकार की कार्यशैली को लेकर जमकर विरोध दर्ज कराया गया। पुलिस ने जब कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हो गई।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि डरी हुई सरकार लोकतंत्र का हनन कर रही है और विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को विपक्ष के सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि प्रदर्शनकारियों को रोककर उनकी आवाज दबाने का प्रयास करना चाहिए।

NSUI जिलाध्यक्ष दीपक धनगर ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना नागरिकों का अधिकार है। विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता जरूरी है। वहीं, प्रदेश महासचिव अमित यादव ने हिरासत की कार्रवाई में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने की मांग की।

दीपक धनगर ने स्पष्ट किया कि NSUI लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाने के बजाय उसकी समस्याओं और सवालों को गंभीरता से सुनना चाहिए।

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद: मुनेंद्र पाल सिंह, प्रतिभा सिंह, प्रवीण राजपूत, दीप कुमार पांडे, मोहित पंडित, निहाल वाल्मीकि, अवनीत राजपूत, निखिल, अनीश यादव, विवेक धनगर, सौरभ, नरेंद्र धनगर, रोहित बघेल, नीरज, प्रिंस पाल, प्रशांत ठाकुर, महक कश्यप, मानसी ठाकुर सहित अन्य NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।