कासगंज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई आज तहसील सभागार में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने की। जनसुनवाई के दौरान कुल 09 प्रकरण प्राप्त हुए मौके पर 02 प्रकरणों का निस्तारण किया प्रकरण महिला अपराध, शोषण, दहेज उत्पीड़न, प्रॉपर्टी विवाद, घरेलू हिंसा और बलात्कार से संबंधित थे।
मा0 सदस्या के समक्ष 1 प्रकरण प्राप्त हुआ मा0 सदसया ने गंगेश्वर कॉलोनी की बाल्मीकि बस्ती में विद्युत के कनेक्शन के लिये उप जिलाधिकारी को मौके पर बुलाकर कनेक्शन कराने के दिये निर्देश।
मा0 सदस्या ने मौके पर बस्ती में जाकर बाल्मीकि लोगों पर जो एफआईआर हुई है उसे सॉट आउट करने के भी निर्देश दिये।
सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि राशन कार्ड बनाने, बच्चों की शिक्षा, न्याय और रोजगार में उनकी पूरी सहायता की जाए। इसके साथ ही, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं को प्राथमिकता पर जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
मा0 सदस्या ने संयुक्त जिला चिकित्सालय मामों का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं को मौके पर चैक किया। मरीजों से बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता और उपचार आदि की जानकारी प्राप्त की।
मा0 सदस्या ने इस दौरान उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के सम्बन्धित को निर्देश दिये और मरीजों को मिलने वाले नाश्ते में खामियां पाई, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और सुधार लाने के सम्बन्धित को दिये निर्देश। मा0 सदस्या ने रसोई का निरीक्षण कर मेन्यू के अनुसार नाश्ता उपलब्ध कराने के दिये निर्देश।
मा0 सदस्या ने चिकित्सालय में वैण्टीलेटरों, महिला पुरूष वार्डो, बैडों, बच्चों के वार्डों, मरीजों के उपचार, चिकित्सकों व दवाओं की उपलब्धता, पेयजल तथा परिसर में साफ सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे
भारत
कासगंज में महिला जनसुनवाई राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने 09 प्रकरणों की सुनवाई कर 02 प्रकरणों को मौके पर किया निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियो को शिकायत निस्तारण करने के दिये निर्देश।
कासगंज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई आज तहसील सभागार में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने की। जनसुनवाई के दौरान कुल 09 प्रकरण प्राप्त हुए मौके पर 02 प्रकरणों का निस्तारण किया प्रकरण महिला अपराध, शोषण, दहेज उत्पीड़न, प्रॉपर्टी विवाद, घरेल
Read in your preferred language.