Sunday, 01 November 2026 | 1:37 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई।

Share:
कासगंज : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई गई।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

कासगंज, 31 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
     कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ भी ली।
     इसी क्रम में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा श्रद्धांजलि दी।
    सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा देता है।
     इस अवसर पर कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।