जौनपुर :भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा विकसित आधार ऐप एक अगली पीढ़ी का मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे आधार संख्या धारकों (एएनएच) को अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित, सुविधाजनक और गोपनीय तरीके से ले जाने, साझा करने, दिखाने और सत्यापित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
नए आधार ऐप डिजिटल शासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यूआईडीएआई सेवा वितरण को परेशानी मुक्त और सरल बना रहा है और नया ऐप इस प्रक्रिया को और गति देगा।
भारत के व्यापक पैमाने पर, डिजिटल पहचान प्रणाली महज एक तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह जनता के विश्वास, सुशासन और नागरिकों के सशक्तिकरण का विषय है। नया आधार ऐप इन सिद्धांतों को साकार करता है और नागरिकों को नियंत्रण, सहमति और सुविधा प्रदान करता है।
इस ऐप की मदद से आधार में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट किया जा सकता है।
नया आधार ऐप डेटा के न्यूनतम उपयोग को बढ़ावा दे रहा है, सुरक्षा बढ़ा रहा और आधार नंबर धारकों द्वारा चुनिंदा जानकारी साझा करने को प्रोत्साहित रहा है।
उपयोगकर्ताओं के एक पूरे वर्ग के लिए सुगम उपयोग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया आधार ऐप, कई तरह के वास्तविक जीवन के उपयोगों में मदद कर रहा है। इनमें ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटी (ओवीएसई) के क्यूआर कोड स्कैनिंग के ज़रिए होटल चेक-इन शामिल है। यह वैकल्पिक चेहरे के सत्यापन, सिनेमा टिकट बुकिंग के लिए आयु सत्यापन, आगंतुकों और परिचारकों के लिए अस्पताल में प्रवेश, गिग वर्कर्स और सेवा भागीदारों के सत्यापन जैसे कई अन्य उपयोगों की अनुमति देता है।
इस ऐप में उपस्थिति प्रमाण के लिए चेहरे की पुष्टि, एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, प्रमाणीकरण इतिहास देखना और संपर्क विवरण आसानी से साझा करने के लिए क्यूआर-कोड आधारित संपर्क कार्ड जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल हैं।
यह एक ही डिवाइस पर अधिकतम पांच आधार प्रोफाइल के प्रबंधन की अनुमति देता है, जिससे "एक परिवार - एक ऐप" की अवधारणा साकार होती है। पते के अपडेट के अलावा, निवासी अब ऐप के माध्यम से अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर भी अपडेट कर सकते हैं और भविष्य में इसमें और भी अपडेट सेवाएं शुरू करने की योजना है।
आधार ऐप की एक प्रमुख विशेषता चुनिंदा पहचान पत्र साझा करना है। निवासी अनुरोध करने वाली संस्थाओं द्वारा उत्पन्न अनुकूलित क्यूआर कोड के ज़रिए किसी विशेष उपयोग के लिए ज़रुरी पहचान संबंधी विशिष्ट जानकारी ही साझा कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर :अब आधार ऐप से घर बैठे ही आप नाम, पता, मोबाईल नंबर अपडेट करें