Tuesday, 13 October 2026 | 4:13 AM
उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से, 24 तक होने वाली परीक्षा 15 दिन में होगी पूरी : समझें पूरा परीक्षा कार्यक्रम

Share:
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से, 24 तक होने वाली परीक्षा 15 दिन में होगी पूरी : समझें  पूरा परीक्षा कार्यक्रम
Read in your preferred language.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी के बीच कराई जाएंगी। शासन ने दोनों परीक्षाओं को 15 दिन में कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी कर दी है। यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति एवं शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) भगवती सिंह ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी के बीच कराने की अनुमति मांगी थी। शासन ने प्रस्ताव पर विचार करने के बाद परीक्षा कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं निर्धारित अवधि में 15 दिन में कराई जाएंगी। बोर्ड की ओर से कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी बोर्ड पूरा परीक्षा कार्यक्रम 20 दिन में ही संपन्न कराने की तैयारी में है। इससे पहले चुनाव आयोग कई बार बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव करवा चुका है। चुनावी वर्ष में परीक्षाओं का कार्यक्रम तय करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेनी भी अपेक्षित होती है। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के अनुसार, शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है।