Tuesday, 15 September 2026 | 11:07 AM
भारत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा अध्यक्ष शाह ने एक साल पहले ही बना ली ये रणनीति

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी रणनीति के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी बांग्ला भाषा सीख रहे हैं। यहां पर विधानसभा चुनाव होने में अभी एक वर्ष का समय बचा है। चुनावी रणनीति बनाने में भाषा आड
Share:
Read in your preferred language.

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी रणनीति के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी बांग्ला भाषा सीख रहे हैं।

यहां पर विधानसभा चुनाव होने में अभी एक वर्ष का समय बचा है। चुनावी रणनीति बनाने में भाषा आड़े न आए, इसके लिए अमित शाह ने बांग्ला भाषा सीखने के लिए एक शिक्षक भी रखा लिया है।

पश्चिम बंगाल में अपना प्रभाव दिखाने के लिए अमित शाह यहां चुनावी सभाओं में अपने भाषणों की शुरुआत बांग्ला में ही करना चाहते हैं। जिससे उनका भाषण और प्रभावी लगे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मां, माटी और मानुष के नारे के दम पर ही अभी तक इस राज्य में बड़ी जीत दर्ज करती आई है। चुनावी रणनीति बनाने में माहिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रत्येक चुनाव के लिए अलग-अलग रणनीति बनाते हैं। हालांकि इनकी रणनीति महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव में ज्यादा सफल नहीं रही थी।