Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

हेमंत सोरेन सरकार में ये नेता बन सकते हैं मंत्री, इस पार्टी ने भी दिया बिना शर्त समर्थन

 झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पर की शपथ लेंगे। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। अब गठबंधन के दल कांग्रेस और झामुमो मंत्री पद की सीटों पर तालमेल बैठाने पर लगे है
Share:
हेमंत सोरेन सरकार में ये नेता बन सकते हैं मंत्री, इस पार्टी ने भी दिया बिना शर्त समर्थन
Read in your preferred language.

 झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पर की शपथ लेंगे। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।
अब गठबंधन के दल कांग्रेस और झामुमो मंत्री पद की सीटों पर तालमेल बैठाने पर लगे हैं। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन गठबंधन सरकार में विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस को मिलेगा। इस पद के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम प्रबल दावेदार हैं।

मीडिया चल रही खबरों के अनुसार, हेमंत सोरेन 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से स्टीफन मरांडी, चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जोबा मांझी, दीपक बिरुआ, मिथिलेश ठाकुर, कांग्रेस की ओर से डॉ रामेश्वर उरांव या आलमगीर आलम, राजेंद्र प्रसाद सिंह, बन्ना गुप्ता, ममता देवी या दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी और राजद की ओर से सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद मिल सकता है।

वहीं बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो ने भी बिना शर्त गठबंधन की सरकार का समर्थन कर दिया है। हेमंत सोरेन ने भी झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की थी।