Friday, 30 October 2026 | 10:09 PM
Home / News / News
News

लड़की ने श्री कृष्ण के साथ लिए सात फेरे, परिवार ने भगवान को बनाया दामाद

उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने इंसान को छोड़ भगवान से ही शादी रचा ली है. 30 साल की इस लड़की की जिद थी कि वो श्री कृष्ण से ही शादी करेगी. ये मामला औरेया के बिधूना का है. जहां 30 साल की रक्षा ने अपने माता-पिता की मंजूरी से भगवान कृष्ण के साथ शा
Share:
लड़की ने श्री कृष्ण के साथ लिए सात फेरे, परिवार ने भगवान को बनाया दामाद

उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने इंसान को छोड़ भगवान से ही शादी रचा ली है. 30 साल की इस लड़की की जिद थी कि वो श्री कृष्ण से ही शादी करेगी.

ये मामला औरेया के बिधूना का है. जहां 30 साल की रक्षा ने अपने माता-पिता की मंजूरी से भगवान कृष्ण के साथ शादी की. शादी में सभी रिश्तेदार शामिल हुए और पंडित जी ने भी सभी रीति-रिवाज के साथ उसकी और भगवान कृष्ण की शादी कराई.रक्षा अपनी एमए की पढ़ाई पूरी कर चुकी है और अभी एलएलबी कर रही है. उसे बचपन से ही श्री कृष्ण के प्रति विशेष लगाव था. उसके घर वाले चाहते थे कि वो जल्द शादी कर ले और वो बार-बार उसे शादी करने के लिए भी कह रहे थे. एक दिन रक्षा ने बताया कि उसके सपने में खुद भगवान कृष्ण आए और उसने उन्हें पति मानकर वरमाला भी पहनाई है.

इस स्वप्न के बाद ही रक्षा ने ठान लिया कि वो भगवान श्री कृष्ण को ही अपने पति के रूप में चुनेंगी. माता-पिता को काफी समझाने के बाद रक्षा की ये मुराद पूरी हो गई. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी लड़की ने भगवान से शादी की हो. कुछ महीनों पहले जयपुर में भी एक लड़की ने भगवान राम से शादी कर ली थी. इस लड़की का नाम पूजा था और वो श्री राम को ही अपना सबकुछ मानती थी. उसकी शादी भी सभी रीति-रिवाज और बैंड बाजे के साथ कराई गई थी.