Friday, 06 November 2026 | 10:13 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के साउंड डिजाइनर गौरव शाक्य को तथागत सामाजिक समिति-TSS ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद निवासी गौरव शाक्य ने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में साउंड डिजाइनर के रूप में बनाई पहचान। लगभग 50 फिल्मों में कर चुके हैं काम, वर्ष 2025 में मिला ईरा अवॉर्ड। तथागत सामाजिक समिति-TSS ने सम्मान समारोह आयोजित कर उनकी उपलब्धियों पर जताया गर्व।
Share:
फर्रुखाबाद: मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के साउंड डिजाइनर गौरव शाक्य को तथागत सामाजिक समिति-TSS ने किया सम्मानित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) 05 नवम्बर 2026 मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पहचान बनाने वाले फर्रुखाबाद के गौरव शाक्य को तथागत सामाजिक समिति-TSS की ओर से सम्मानित किया गया। गौरव शाक्य के सम्मान में आयोजित समारोह शाम 5 बजे शुरू हुआ, जो शाम 7 बजे तक संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
632074


गौरव शाक्य पुत्र ईजी. बसंत लाल शाक्य निवासी नवाब न्यामत खां पश्चिम (अनंत होटल के पीछे), फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में साउंड डिजाइनर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। गौरव ने वर्ष 2009 में मराठी फिल्म 'हापुस' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'मिर्जापुर', 'मांझी: द माउंटेन मैन' सहित लगभग 50 फिल्मों एवं फिल्मी परियोजनाओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया है।
साउंड डिजाइनिंग के क्षेत्र में दक्षता हासिल करने के लिए गौरव शाक्य ने मुंबई से साउंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता के बल पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल की। उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली और वर्ष 2025 में उन्हें ईरा अवॉर्ड-2025 में बेस्ट साउंड एडिटर के सम्मान से नवाजा गया।
632078


सम्मान समारोह में तथागत सामाजिक समिति के संस्थापक/अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने गौरव शाक्य की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के युवाओं के लिए गौरव की सफलता प्रेरणादायक है। ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की उपलब्धियां समाज का गौरव बढ़ाती हैं और नई पीढ़ी को अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
632073


इस अवसर पर रामवीर शाक्य जिला महासचिव, राधेश्याम शाक्य जिला कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार शाक्य जिला सचिव, डॉ. धर्मवीर शाक्य प्रदेश मीडिया प्रभारी, महावीर शाक्य जिला उपाध्यक्ष, संजय सिंह शाक्य जिला सचिव, इंजीनियर बसंत लाल शाक्य जिला संरक्षक, शिवकुमार शाक्य जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, सुमन शाक्य जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, क्षेत्रपाल सिंह शाक्य जिला महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ, घनश्याम शाक्य जिला सचिव, सुरेंद्र सिंह शाक्य पुस्तकालय अध्यक्ष, प्रशांत कुमार शाक्य नगर सचिव, हेमंत कुमार शाक्य, कुंवर बहादुर सिंह शाक्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
632079


समारोह में गौरव शाक्य की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।