भारत
ताखा/इटावा : गणेश विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग कर लगाया सुरक्षा कवच, निरीक्षण करने पहुंचे ऊसराहार थाना प्रभारी
ताखा/इटावा : गणेश विनायक चतुर्दशी हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और जोश रहेगा। कभी-कभार यही जोश उपद्रव में तब्दील हो जाता है। जिसमें हादसों का होना लाजिमी है, इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए थाना ऊसराहार पुलिस द्व
Read in your preferred language.
ताखा/इटावा : गणेश विनायक चतुर्दशी हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और जोश रहेगा। कभी-कभार यही जोश उपद्रव में तब्दील हो जाता है। जिसमें हादसों का होना लाजिमी है, इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा भरतिया कोठी नहर पर कठौतिया ओवरब्रिज के पास बांस/बल्लों को लगाकर नहर की बेरिकेडिंग की गई। यहां पर अपनी ड्यूटी के अनुसार सभी कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस चौकी भरतिया के इंचार्ज मंगल सिंह व क्षेत्रीय लोगों द्वारा बेरीकेडिंग का काम किया गया। वहीं थाना प्रभारी उसराहार ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।