Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
Home / News / News
News

स्वामी प्रसाद मौर्य पर तलवार से हमला! पुलिस आयुक्त को पत्र लिख संत राजूदास पर लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को खुद पर तलवारों से हमला होने की बात कही है। मौर्य ने लखनऊ पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि महंत राजू दास, तपस्वी छावनी मंदिर के महंत परमहंस दास और उनके समर्थकों ने उन पर तलवारों से हमला करने की कोशिश की। मौर्य ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को प
Share:
स्वामी प्रसाद मौर्य पर तलवार से हमला! पुलिस आयुक्त को पत्र लिख संत राजूदास पर लगाया आरोप
Read in your preferred language.

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को खुद पर तलवारों से हमला होने की बात कही है। मौर्य ने लखनऊ पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि महंत राजू दास, तपस्वी छावनी मंदिर के महंत परमहंस दास और उनके समर्थकों ने उन पर तलवारों से हमला करने की कोशिश की। मौर्य ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि यह घटना तब हुई जब वह लखनऊ के एक निजी होटल में आयोजित एक टेलीविजन शो से निकल रहे थे। हमले का हवाला देते हुए सपा नेता ने होटल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए और अपने लिए अतिरिक्त सुरक्षा मांगी। उन्होंने पहले आरोप लगाया था कि एक साधु ने उनकी 'रामचरितमानस' टिप्पणी पर उनका 'सिर काटने' के लिए 21 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

सपा नेता ने आरोप लगाया कि उनको मारने के लिए घोषित इनाम के लिए ही उन्हें टेलीविजन कार्यक्रम में बुलाया गया और इसकी रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि ये सब एक सोची समझी रणनीति के तहत हुआ, लेकिन समर्थकों के दखल के बाद मैं सकुशल घर पहुंच गया।