Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 AM
भारत

फडणवीस को समन जारी, चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों का खुलासा न करने का आरोप

नागपुर पुलिस ने गुरुवार को एक स्थानीय अदालत द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक मामले के संबंध में समन जारी किया गया है। फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में उनके खिलाफ दो आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप है। सदर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि समन नागपुर में फडणवीस के
Share:
फडणवीस को समन जारी, चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों का खुलासा न करने का आरोप
Read in your preferred language.
नागपुर पुलिस ने गुरुवार को एक स्थानीय अदालत द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक मामले के संबंध में समन जारी किया गया है। फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में उनके खिलाफ दो आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप है। सदर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि समन नागपुर में फडणवीस के घर पर दिया गया है। जानकारी के मुताबाक, इस मामले ने तेजी तब पकड़ी जब महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली नई सरकार ने शपथ ली। बता दें कि फडणवीस नागपुर से विधायक हैं। मजिस्ट्रेट अदालत ने 1 नवंबर को एक आवेदन पर सुनवाई की थी, जिसमें कथित रूप से खुलासा न करने के लिए भाजपा नेता के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग की गई थी।