Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
India

शिवराज सिंह ने मोदी की तुलना भगवान से की, कहा-शरणार्थियों के लिए ईश्वर का वरदान हैं PM

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक बयान इस वक्त सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान से की है, शिवराज सिंह ने यह बयान नागरिकता कानून में हुए संशोधन के जरिए पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता मिलने के संदर्भ में दिया है। 'शरणार्
Share:
शिवराज सिंह ने मोदी की तुलना भगवान से की, कहा-शरणार्थियों के लिए ईश्वर का वरदान हैं PM
Read in your preferred language.

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक बयान इस वक्त सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान से की है, शिवराज सिंह ने यह बयान नागरिकता कानून में हुए संशोधन के जरिए पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता मिलने के संदर्भ में दिया है।

'शरणार्थियों के लिए ईश्वर का वरदान हैं PM'

अपने बयान में शिवराज सिंह ने कहा कि भगवान जिंदगी देता है, मां जन्म देती है लेकिन पीएम मोदी जी आपने उन लोगों को एक नई जिंदगी दी है, जो अपनी पहचान के लिए भटक रहे थे इसलिए नरेंद्र मोदी आप भगवान से कम नहीं हैं।
शरणार्थी भाई-बहन को आज मिली है पहचान चौहान ने कहा कि सचमुच में हमारे लाखों वे शरणार्थी भाई-बहन जिनकी जिंदगी में उन्हें केवल यातना मिली थी ,वे चाहे पाकिस्तान से आए हों या बांग्लादेश से, उन्हें नया जीवन मिला है, उन्हें यातनाओं से मुक्ति मिली है, इस ऐतिहासिक बिल पारित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करता हूं, वो शरणार्थियों के लिए ईश्वर का वरदान साबित हुए हैं।