Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

शिवसेना की BJP को नसीहत- पहले 6 महीने काम करने दें, फिर आलोचना करें

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे कैबिनेट का सोमवार को विस्तार हो गया. हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बहिष्कार किया था. बीजेपी के इस रवैये पर शिवसेना भड़क गई है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा, 'सरकार को कम-से-कम 6 महीने शासन करने दीजिए फिर विरोधी अपने अस्त्र बाहर निक
Share:
शिवसेना की BJP को नसीहत- पहले 6 महीने काम करने दें, फिर आलोचना करें
Read in your preferred language.

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे कैबिनेट का सोमवार को विस्तार हो गया. हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बहिष्कार किया था. बीजेपी के इस रवैये पर शिवसेना भड़क गई है.

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा, 'सरकार को कम-से-कम 6 महीने शासन करने दीजिए फिर विरोधी अपने अस्त्र बाहर निकालें, ऐसा जनता को लग रहा था, लेकिन पहले दिन से ही देवेंद्र फडणवीस और उनकी पार्टी ने विरोध हेतु विरोध शुरू करके अपनी ही हंसी करवाई. विरोधी दल पहले सरकार को काम करने दे. इतनी दिलदारी और धैर्य राजनीति में नहीं होगी तो जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.'